गाजियाबाद में अवैध निर्माणों पर जीडीए का बड़ा प्रहार, छह निर्माण ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major GDA Crackdown on Illegal Constructions in Ghaziabad, Six Structures Demolished IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-प्रवर्तन जोन-4 में पंचवटी से प्रताप विहार तक चला ध्वस्तीकरण अभियान, उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर कार्रवाई

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अवैध निर्माणों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन-4 क्षेत्र में छह अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई पंचवटी कॉलोनी, न्यू पंचवटी कॉलोनी और प्रताप विहार क्षेत्र में की गई। इन स्थानों पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण तथा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्धारित खुला स्थान प्रभावित कर निर्माण किए जाने के मामले सामने आए थे।

नोटिस के बाद भी नहीं रुका निर्माण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के निर्देश पर अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। संबंधित निर्माणकर्ताओं के खिलाफ पहले ही मामले दर्ज कर कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बावजूद संतोषजनक अनुपालन नहीं होने पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

छह स्थानों पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रवर्तन जोन-4 की कार्रवाई में पंचवटी कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 1, 2 और 3, न्यू पंचवटी कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या सी-241, पंचवटी कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या सी-69 तथा प्रताप विहार सेक्टर-12 स्थित भूखंड संख्या एन-130, एम-304 और एल-295 के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर अनुपयोगी बना दिया गया।

पुलिस बल के साथ पहुंचा प्राधिकरण का दस्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण का प्रवर्तन दस्ता, संबंधित तकनीकी कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए के मीडिया प्रभारी एवं सहायक अभियंता रूद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अथवा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध निर्माण पर आगे भी होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और आवश्यकतानुसार सीलिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य स्वीकृत मानचित्र और विकास नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a comment