नई पीएसी वाहिनी के निर्माण कार्य का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The District Magistrate (DM) and Superintendent of Police (SP) inspected the construction work of the new PAC battalion. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)।

जनपद के ऊंचागांव में 233.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नई पीएसी वाहिनी का शनिवार को जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण, 2026 तक लक्ष्य

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य 16 अगस्त 2024 से प्रारंभ हुआ था और इसे 15 अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। मौके पर लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बी-2 ब्लॉक का अवलोकन करते हुए थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट में दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर विकास, भूमिगत विद्युत लाइन, सीवर लाइन तथा पेयजल व्यवस्था का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।

हेलीपैड और वृक्षारोपण की संभावनाएं तैयार करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को परिसर में हेलीपैड निर्माण की संभावनाएं तैयार करने तथा बरसात से पहले चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, क्षेत्राधिकारी कैराना, अधिशासी अभियंता राज कुमार सहित कई अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment