छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या, चरथावल पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Charthawal Police made a sensational revelation that the younger brother had murdered his elder brother, and Charthawal Police carried out the investigation and disclosure of the case. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

थाना चरथावल पुलिस ने बिरालसी रजवाहे में मिले युवक के शव प्रकरण का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

बिरालसी रजवाहे में मिला था शव, दीपक के रूप में हुई पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 अप्रैल को बिरालसी रजवाहे में एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के हाथ पर “दीपक” नाम गुदा हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने पहचान की कोशिश शुरू की। बाद में मृतक की पहचान दीपक पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रूकनपुर, थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

परिजनों की तहरीर पर थाना चरथावल में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि दीपक अपने छोटे भाई सचिन के साथ पिन्ना और दधेड़ू होते हुए बिरालसी पहुंचा था।

ईंट से वार कर की गई हत्या, छोटे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के अनुसार दीपक नशे की हालत में था, जिसका फायदा उठाकर सचिन उसे रजवाहे के पास खेतों में ले गया और ईंट से चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सचिन पुत्र रामपाल को घिस्सूखेड़ा झाल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई शराब के नशे में उसकी पत्नी को परेशान करता था और पैतृक संपत्ति बेचने का दबाव बनाता था। इसी से परेशान होकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उपनिरीक्षक नन्दकिशोर शर्मा, कांस्टेबल राहुल गिरी और कांस्टेबल तेजेन्द्र धामा शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment