मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की 16 शिकायतें दर्ज मिली हैं।
प्रतिबिंब पोर्टल से मिला साइबर ठगी का सुराग
पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबर और आईएमईआई सामने आने के बाद साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को नौकरी, हाउस लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे प्रोसेसिंग फीस और फाइल चार्ज के नाम पर रकम वसूलते थे।
फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को बनाते थे शिकार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
गिरफ्तार आरोपियों में शाह आलम उर्फ राजीव शर्मा उर्फ प्रदीप निवासी खतौली मुजफ्फरनगर तथा संगीत कुमार उर्फ राहुल चौधरी उर्फ मनोज निवासी हापुड़ हाल निवासी मेरठ शामिल हैं। गिरोह के अन्य सदस्य शोएब निवासी मेरठ और फुरकान निवासी नई दिल्ली फरार बताए गए हैं।
नकली अप्रूवल लेटर और नियुक्ति पत्र भेजकर ठगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्नेह बंधन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, उमंगवन और कैपिटल फाइनेंस कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार करते थे। इसके जरिए लोगों को नकली अप्रूवल लेटर, ज्वाइनिंग लेटर और नियुक्ति पत्र भेजकर ठगी की जाती थी। पुलिस के अनुसार अब तक पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
