जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता और पारदर्शिता पर दिया जोर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Inspects Census 2027 Training, Emphasizes Accuracy and Transparency. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी कविता मीना ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कोठी गेट, हापुड़ में चल रहे फील्ड प्रशिक्षकों के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति, प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री का जायजा लिया। साथ ही प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की।

जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम ने किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी फील्ड प्रशिक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें और निर्धारित प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज करने तथा मोबाइल अनुप्रयोग और प्रपत्रों को भरने में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित की जाए।

गणनाकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी फील्ड प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में गणनाकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। गणना के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना और प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षकों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment