ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। अच्छेजा गांव में केसर सिंह नागर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता चौधरी वेदपाल मुखिया ने की, जबकि संचालन चमन नागर ने किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केसर सिंह नागर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनंदन
समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, के.पी. सिंह कसाना, रामकेश चपराना, जगबीर दौला, सुनील भाटी, गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, शशांक भाटी, मनवीर नागर और अरुण भाटी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने केसर सिंह नागर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार, व्यवसाय और राजनीति के क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।
27 अक्टूबर को गुर्जर स्वाभिमान रैली में पहुंचने का आह्वान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस दौरान 27 अक्टूबर को पटेल जयंती के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
समारोह में जयसिंह प्रधान, होतेराम भगत, महावीर सिंह, ओमकार नागर, सरजीत नागर, राजवीर नागर, सुखबीर नागर, टीकम नागर, सतपाल प्रधान, हरेंद्र प्रधान, जसवीर नागर, देवेंद्र नागर, संजय नागर, राधे गुर्जर, जगमोहन नागर, अनिल नागर, कविंदर गुर्जर, रविंद्र नागर, अधिवक्ता गजराज, सतीश प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, जगत खारी, ज्ञान प्रधान, गजेंद्र रेक्सवाल और सतीश नागर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
