गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 145 शिकायतें प्राप्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Complete Solution Day Held in All Three Tehsils of Gautam Buddh Nagar, 145 Complaints Received — IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने दादरी तहसील में सुनीं जनसमस्याएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

तहसील दादरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी मेघा रूपम ने की। इस अवसर पर मेरठ मंडल के अपर आयुक्त भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान कुल 81 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 का मौके पर समाधान कराया गया।

जिलाधिकारी मेघा रूपम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराएं।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सदर और जेवर तहसील में भी सुनी गईं शिकायतें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 2 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment