नागरिकों से जनगणना 2027 अभियान में सहभागिता का आह्वान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Citizens have been urged to participate in the Census 2027 campaign. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जसजीत कौर ने नागरिकों से जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 7 मई 2026 से जनपद बिजनौर की सभी तहसीलों और 18 नगर निकायों में स्व-गणना कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

जनगणना अभियान की तैयारियों की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में स्व-गणना की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें प्रभारी जनगणना अधिकारी जेपी यादव, फील्ड ट्रेनर्स, चार्ज अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने 7 से 21 मई 2026 तक चलने वाले स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

ऑनलाइन पंजीकरण और जानकारी दर्ज करने की सुविधा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों ने बताया कि नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद परिवार का विवरण, परिसंपत्तियों और आवासीय जानकारी दर्ज कर सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर सीएससी केंद्रों और हेल्प डेस्क से भी सहायता ली जा सकती है।

14 दिवसीय विशेष थीम आधारित अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अभियान के दौरान 7 मई से 20 मई तक अलग-अलग थीम आधारित दिवस मनाए जाएंगे—जिनमें राजस्व एवं प्रशासन दिवस, स्थानीय निकाय एवं कृषि दिवस, युवा एवं खेल दिवस, शिक्षा दिवस, स्वास्थ्य दिवस, महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस सहित कई अन्य विभागीय गतिविधियां शामिल होंगी।

समन्वय और प्रचार-प्रसार पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने और कार्यक्रमों को जिम्मेदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्थानीय माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनगणना अभियान से जुड़ सकें।

Share This Article
Leave a comment