जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का शुभारंभ, रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुंचे रक्तदाता

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Blood bank inaugurated at district hospital; blood donors participate enthusiastically in blood donation camp IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। इसके बाद दोनों ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। ब्लड बैंक का शुभारंभ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा शुरू होने से जनपद के मरीजों को लाभ मिलेगा। आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में यह सुविधा सहायक होगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम सेवा तथा मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने ब्लड बैंक के शुभारंभ को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. सचिन मलिक, डॉ. रामनिवास, डॉ. राघव अग्रवाल, डॉ. लविश, उद्यमी अंकित गोयल, मोहम्मद नाजिम बाबू, अनुराग शर्मा, शिवम कुमार, संजीव शर्मा, मनोज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment