70 स्थानों पर 51 हजार दीपों से जगमगाया गाजियाबाद, सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad illuminates with 51,000 lamps at 70 locations; grand inauguration of Seva Sankalp Abhiyan IMAGE CREDIT TO नगर निगम

———दीपोत्सव के साथ शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता और जनजागरूकता को दिया जाएगा बढ़ावा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत भव्य दीपोत्सव के साथ की। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत शहर के 70 प्रमुख स्थानों पर एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से शहर में दीपावली जैसा वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दिया स्वच्छता का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा दिवस ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही उद्यान, प्रकाश और निर्माण विभागों ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट की गई तथा रंग-बिरंगी रोशनी से वातावरण को आकर्षक बनाया गया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा आगामी 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक करने के साथ ही शहरवासियों की सहभागिता बढ़ाना है। महापौर सुनीता दयाल ने दीपोत्सव के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा दिवस का आयोजन लोगों को दीपावली जैसा सुखद अनुभव प्रदान कर रहा है। नगर निगम द्वारा अभियान को महोत्सव के रूप में आयोजित करते हुए स्वच्छ और सुंदर गाजियाबाद के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment