बैनामा लेखकों के धरने को विधायक मंजू शिवाच का समर्थन, मुख्यमंत्री को भेजे पत्र की प्रति दिखाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Awareness seminar held at Sharda University under the “Drug-Free India Campaign”; 200 students took out a rally — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)

बैनामा पंजीकरण व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में तहसील परिसर में बैनामा लेखक संघ का धरना बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच धरनास्थल पहुंचीं और बैनामा लेखकों व अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

अधिवक्ता और संगठनों का समर्थन तेज

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैनामा लेखक संघ पिछले कई दिनों से पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी आंदोलनकारियों के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया है।

धरनास्थल पर पहुंची विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि बैनामा लेखकों के हितों के संरक्षण और उनकी आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से बैनामा लेखकों की समस्याओं और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, समाधान का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि बैनामा लेखकों के हितों की रक्षा और समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

धरनारत बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं ने विधायक के समर्थन और पहल का स्वागत करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

Share This Article
Leave a comment