खोड़ा में नाबालिक युवती से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने एक किशोर को लिया हिरासत में

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Attempted rape of a minor girl in Khoda, police took a teenager into custody IMAGE CREDIT TO खोड़ा पुलिस स्टेशन प्रोफाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे खोड़ा इलाके में उस समय हलचल मच गई, जब एक नाबालिक युवती की चीख पुखार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस समय उसका इलाज चल रहा है। युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिक किशोर को हिरासत में लिया है और पूछता जारी है। पूरा मामला थाना खोड़ा क्षेत्र का है। जहां साथ में ही पढ़ने वाले नाबालिक किशोर ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने मदद के लिए गुहार लगाई। युवती की गुहार सुनते ही परिजन और इलाके के लोग एकत्रित हो गए। युवती को इस दौरान गंभीर चोट लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़के के द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है तथा किशोरी घायल अवस्था में है। उक्त सूचना पर तत्काल ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचती है तथा किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ वह उपचाराधीन है तथा पूरी तरह से सुरक्षित है। उक्त प्रकरण में पूछताछ के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि यह किशोरी थाना क्षेत्र खोड़ा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में प्रथम तल पर रहती है तथा परिजनों का आरोप है कि उसी मकान में द्वितीय तल पर रहने वाला एक नाबालिक किशोर के द्वारा इनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तथा उसी दौरान खींचतान के कारण गिरने से चोट आ गई। उक्त प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा नाबालिक किशोर को हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है । पूरे प्रकरण में पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment