कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: इंदिरापुरम से 45 शिवभक्तों का दूसरा जत्था रवाना, गूंजा हर हर महादेव

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Kailash Mansarovar Yatra 2026: Second Batch of 45 Shiva Devotees Leaves from Indirapuram, Chants of ‘Har Har Mahadev’ Echo — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से शनिवार, 20 जून 2026 को कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे को पूरे उत्साह और आध्यात्मिक माहौल के बीच रवाना किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व प्रेरणा से आयोजित इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

प्रस्थान करने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने भवन परिसर में स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और शिवभक्तों के चेहरों पर कैलाशपति के दर्शन की अभिलाषा साफ झलक रही थी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को विदा किया और उनकी मंगलमय व सुरक्षित यात्रा की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुआ दूसरा जत्था

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

इस दूसरे दल के लिए कुल 50 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। चिकित्सीय परीक्षण के बाद पूर्णतः स्वस्थ पाए गए 45 श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अंतिम रूप से चयनित किया गया। दल के साथ दो लाइजन ऑफिसर और पांच सहायक स्टाफ भी रवाना हुए हैं। सभी यात्रियों को विशेष बसों के माध्यम से एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है।

इससे पूर्व, जीडीए द्वारा कैलाश मानसरोवर भवन में यात्रियों के लिए आवास, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की गई थीं, ताकि श्रद्धालुओं को सुखद और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

आध्यात्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक है यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इस अवसर पर जीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय प्रतीक है। यह प्राधिकरण के लिए गर्व का विषय है कि इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और आतिथ्य का माध्यम बन रहा है।

जीडीए ने सभी शिवभक्तों की सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।

Share This Article
Leave a comment