ट्रॉनिका सिटी में यूपीसीडा की भूमि पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर ने किया ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"An illegal shrine built on UPSIDA land in Tronica City was demolished by a bulldozer." IMAGE CREDIT TO यूपीसीडा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सरकारी जमीनों पर बने हुए मजार, मदरसों और निर्माण को प्रशासन की तरफ से बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला प्रशासन ने ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर सी-1 क्षेत्र में यूपीसीडा की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मजार को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

यूपीसीडा की भूमि पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रशासन के अनुसार संबंधित मजार यूपीसीडा की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित की गई थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मजार को जमींदोज कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही।

प्रशासन का सख्त रुख, अतिक्रमण पर लगातार अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व में गाजियाबाद में अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किसी भी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण कराने वालों पर भी होगी विधिक कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि संबंधित मजार अवैध रूप से निर्मित थी, जिसके संबंध में नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस मामले में अवैध निर्माण कराने वालों के विरुद्ध भी आगामी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार के भूमाफियाओं अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment