गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य को प्राथमिकता पर लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे उनका हौसला अफजाई करते हुए अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश की जा सके।
जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान
इसी कड़ी में गाजियाबाद में चौधरी मोड़ स्थित होली चाइल्ड स्कूल की दो शिक्षिकाओं सुषमा कौशिक और ज्योति अवस्थी को समय से कार्य पूर्ण करने पर नगर निगम अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य समय से पूर्ण कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
प्रशासन की निगरानी में चल रहा अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
अधिकारियों ने बताया कि सभी विभागों से जुड़े कर्मचारी और अधिकारियों को इस कार्य में लगाया गया है, ताकि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण हो सके। साथ ही समय से कार्य पूर्ण करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन हो और वे अपने-अपने क्षेत्र में तेजी से कार्य पूर्ण करें।
डीएम स्तर पर लगातार हो रही समीक्षा बैठक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
बताया गया कि डीएम रविंद्र कुमार जनगणना 2027 के कार्यों को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जो अधिकारी और कर्मचारी निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।
