कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसीपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
ACP Reviews Kanwar Yatra Preparations, Issues Necessary Instructions Regarding Security Arrangements IMAGE CREDIT TO POLICE

मुरादनगर (शिखर समाचार)।

आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) एवं कांवड़ प्रकोष्ठ प्रभारी उपासना पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगनहर मार्ग, पाइपलाइन मार्ग तथा मेरठ-दिल्ली मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यात्रा के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उपासना पाण्डेय ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

उन्होंने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एसीपी उपासना पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने, अफवाह फैलाने, माहौल खराब करने अथवा यात्रा में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment