खतौली चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Sugarcane Crushing Season Begins at Khatauli Sugar Mill, Assurance Given to Prioritize Farmers’ Convenience. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुगर यूनिट खतौली में शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यूनिट उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया कि गन्ना आपूर्ति, तौल व्यवस्था और किसानों की सुविधाओं से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएंगी। पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हवन-पूजन के साथ खतौली शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

हवन-पूजन पुजारी जगन्नाथ झा एवं सुधाकर पाण्डेय ने संपन्न कराया। इसके बाद उपजिलाधिकारी डॉ. ललित कुमार मिश्र, उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी रूपाली राय, गन्ना विकास समिति खतौली के अध्यक्ष अमित कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बघेल, समिति सचिव शशि प्रकाश सिंह तथा सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक मंडल के सदस्यों, ग्राम प्रधानों और किसानों ने गन्ना वाहक में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की।

सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ने किसानों से मिल और समिति के साथ समन्वय बनाकर अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति करने का आग्रह किया। उप गन्ना आयुक्त एवं गन्ना सचिव ने गन्ना विकास और किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उपजिलाधिकारी ने किसानों, कर्मचारियों और अधिकारियों को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं देते हुए इसके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की।

पहले गन्ना लाने वाले तीन किसानों को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मिल में सबसे पहले भैंसा बुग्गी से गन्ना लाने वाले ग्राम पिपलेहड़ा निवासी घनश्याम पुत्र हरदेवा, ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ना लाने वाले रामसिंह पुत्र काले निवासी पिपलेहड़ा तथा ट्रॉली से गन्ना लाने वाले तेजपाल पुत्र फतेहसिंह निवासी कपसाड़ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिल के अधिकारी डा. अशोक कुमार, कुलदीप राठी, डीपी सिंह, ओपी मिश्रा, डीपी गुप्ता, सुशान्त ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, अतिथि और किसान उपस्थित रहे। यूनिट उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों और किसानों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment