मेरठ परिक्षेत्र में इनामी अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में आठ गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police Crack Down on Wanted Criminals in Meerut Range; Eight Arrested Within a Week. IMAGE CREDIT TO: पुलिस

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के दौरान अजीत कुमार ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया।

शपथ के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों से साकार हुई देश की एकता की भावना को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने के लिए सत्यनिष्ठा और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का किया आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment