हिमांशु चौधरी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी समीर गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Himanshu Chaudhary Murder Case Solved, Accused Sameer Arrested! IMAGE CREDIT TO पुलिस

मुरादनगर (शिखर समाचार)। जलालपुर गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे हिमांशु चौधरी (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सफलता हासिल करते हुए आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। इस अमानवीय घटना का सफल खुलासा करने वाली स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) और मुरादनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

स्कूटी की टक्कर के विवाद का बदला लेने के लिए की हत्या

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 8 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे हिमांशु चौधरी ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक की भिड़ंत एक स्कूटी से हो गई थी। इस टक्कर को लेकर हिमांशु और स्कूटी सवार समीर के बीच तीखी बहस और मारपीट हो गई थी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी समीर ने 200 मीटर तक हिमांशु का पीछा किया और प्राथमिक विद्यालय के पास उन्हें रोककर सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की 9 अक्तूबर की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

घटनास्थल पर छूटा बैग बना पुलिस के लिए अहम सुराग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद मौके पर एक बैग छूट गया था, जो जांच में सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। पुलिस टीमों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग और जलालपुर क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा 100 से अधिक संदिग्धों से सघन पूछताछ की। इसी जांच के दौरान पता चला कि वह बैग नूरगंज कॉलोनी (हूदा मस्जिद के पास) निवासी समीर का है। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुए इस मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया था। आरोपी की गिरफ्तारी और आलाकत्ल की बरामदगी के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ अदालत में मजबूत पैरवी कर कड़ी सजा दिलाने की तैयारी कर रही है। वहीं, इस जटिल मामले की गुत्थी सुलझाने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की सराहना की है।

Share This Article
Leave a comment