गौकशी के मामलों में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी, न्यायालय के आदेश चस्पा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police Make Public Announcements at Homes of Two Absconding Accused in Cow Slaughter Cases, Court Orders Affixed IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। गौकशी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 15 अक्टूबर को ग्राम सिकरोड़ा में दो आरोपियों के घरों पर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई और न्यायालय से जारी उद्घोषणा के आदेश चस्पा किए।

फरार आरोपियों के घरों पर मुनादी, न्यायालय के आदेश चस्पा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार, गौकशी से संबंधित मामलों में वांछित असलम पुत्र नानू और फैजान पुत्र सफीम, दोनों निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, फरार चल रहे हैं। इनके विरुद्ध न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों की तामील के लिए पुलिस टीम आरोपियों के निवास स्थानों पर पहुंची और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई।

मुनादी के दौरान आरोपियों को न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की सूचना दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय पर न्यायालय में पेश नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एसएसपी नवनीत सिंह ने जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों में वांछित और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेशों की तामील के साथ फरार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment