कंटिनुआ किड्स केंद्र का शुभारंभ: बच्चों के मस्तिष्क विकास और थेरेपी के लिए खुला नया केंद्र, विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Continua Kids Centre Inaugurated: New Facility Opens for Children’s Brain Development and Therapy, Inaugurated by MLA Dr. Manju Shivach IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। बच्चों के मस्तिष्क के विकास से जुड़ी समस्याओं के निदान, उनके बेहतर विकास और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से नगर के निवाड़ी रोड पर ‘कंटिनुआ किड्स’ नामक संस्था के एक नए केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर किया।

शहर में ही मिलेंगी बच्चों को विशेषज्ञ थेरेपी सेवाएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उद्घाटन के अवसर पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि बच्चों के मस्तिष्क के विकासात्मक चिंता और उससे संबंधित समस्याओं की थेरेपी के लिए अब तक अभिभावकों को अपने बच्चों को शहर से बाहर ले जाना पड़ता था। लेकिन अब मोदीनगर में ही इस केंद्र के खुलने से ऐसे बच्चों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपनी गति से सीखता है, लेकिन यदि वह अपनी उम्र के सामान्य बच्चों की तुलना में किसी खास कार्य में पीछे रह जाता है, तो इसे मस्तिष्क की विकासात्मक चिंता माना जाता है। विधायक ने शहर में ऐसा आधुनिक सेंटर खोलने के लिए संचालकों को बधाई दी।

बच्चों के साथ अभिभावकों में भी आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

संस्था की निदेशक डॉ. पूजा कपूर ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस केंद्र के माध्यम से बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार उन्हें वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी टीम का पूरा प्रयास होगा कि बच्चों को न केवल बेहतर थेरेपी मिले, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों के भीतर एक नया आत्मविश्वास भी पैदा किया जा सके।

इस अवसर पर डॉ. बुलबुल सागर, नीरज वर्मा तथा महेश नेहरा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment