नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। शासन के विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विकासखंड कोतवाली देहात के कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी महीचंद का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर विशेष सचिव का स्वागत किया। विकासखंड कोतवाली की खंड विकास अधिकारी ज्योति चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विशेष सचिव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता देखी तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित एलबीडी प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में स्थापित दूरबीन का उद्घाटन किया।
वैज्ञानिक गतिविधियों और नवाचारों की सराहना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
विशेष सचिव ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों और बच्चों के लिए किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निरीक्षण के दौरान विकासखंड के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा मुख्यमंत्री फेलो डॉ. मोनिका शर्मा उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी विशेष सचिव को दी। समग्र निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की सहभागिता, उपलब्ध संसाधनों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई।
