हरियाणवी गायक हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Haryanvi singer murder conspiracy accused arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

शामली (शिखर समाचार)। शहर के आर्यपुरी नाला पटरी स्थित फिटनेस जिम के बाहर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में कोतवाली शामली पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।

जिम से बाहर निकलते ही गायक पर बरसाई गोलियां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बताया गया कि गत 26 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे ग्राम बनतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान नाला पटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृतक के पिता सतबीर सिंह की तहरीर पर कोतवाली शामली में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। 31 अगस्त को कोतवाली शामली, झिंझाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मोहित और सुमित पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे।

साजिश रचने के आरोप में रोहित गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में रोहित उर्फ लाडला पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उल्देपुर ठरू, थाना सदर, जनपद सोनीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी की हत्याकांड की साजिश में संलिप्तता सामने आई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई के दौरान एएसपी एनपी सिंह और सीओ जितेंद्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment