सहारनपुर नगर निगम में बड़ा संगठनात्मक फैसला, राजेंद्र सिंह कोहली को मिली पार्षद दल की कमान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Organisational Decision in Saharanpur Municipal Corporation; Rajendra Singh Kohli Appointed Leader of the Councillors’ Group IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर ने नगर निगम में पार्षद दल के नेतृत्व को लेकर बड़ा संगठनात्मक फैसला किया है। संगठन की सहमति और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर अजय कुमार सिंह तथा नगर विधायक राजीव गुंबर की सहमति से वार्ड संख्या 40 के पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली को नगर निगम पार्षद दल का नेता नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी गई।

लंबे संगठनात्मक अनुभव के बाद मिली नई जिम्मेदारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राजेंद्र सिंह कोहली लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में बूथ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों की शुरुआत की। वर्ष 2004 में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री तथा वर्ष 2007 में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2010 में युवा मोर्चा महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और वर्ष 2015 में अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों के संयोजक के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई।

2023 में वार्ड 40 से निर्वाचित हुए थे पार्षद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

वर्ष 2019 में उन्हें भाजपा जनक मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2023 के नगर निगम चुनाव में गुरुद्वारा रोड स्थित वार्ड संख्या 40 से पार्षद निर्वाचित हुए। संगठन की ओर से अब उन्हें नगर निगम पार्षद दल का नेतृत्व सौंपा गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का उपयोग नगर निगम में पार्षद दल के कामकाज को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में किया जाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

Share This Article
Leave a comment