आईएमए सहारनपुर में नई टीम का ऐलान, डॉ. डीके गुप्ता अध्यक्ष और डॉ. रजनीश सिंघल प्रेसिडेंट इलेक्ट

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
New Team Announced at IMA Saharanpur; Dr. D.K. Gupta Named President and Dr. Rajneesh Singhal President-Elect IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सहारनपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में डॉ. डीके गुप्ता को अध्यक्ष और डॉ. रजनीश सिंघल को वर्ष 2027-28 के लिए प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. डीके तिवारी और डॉ. आरएस पंवार ने चुनाव परिणामों की जानकारी दी। सचिव पद पर डॉ. अनुपम मलिक, कोषाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र राणा, द्वितीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह तथा तृतीय उपाध्यक्ष डॉ. वंदना आर्य निर्वाचित हुईं।

आईएमए के विभिन्न प्रकोष्ठों में वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन, खेल सचिव डॉ. महेश ग्रोवर और सांस्कृतिक सचिव डॉ. पूजा खन्ना चुनी गईं। मेडिकॉन संयोजक डॉ. नरेश नौसरान, सामाजिक सेवा संयोजक डॉ. दीप शिखा खन्ना, सदस्यता अभियान संयोजक डॉ. संजीव अग्रवाल, भवन समिति संयोजक डॉ. अजय सिंह तथा आईएमए भवन के कोषाध्यक्ष डॉ. रिकी चौधरी बनाए गए।

आईएमए के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

केंद्रीय परिषद के सदस्यों में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. मोहन सिंह तथा राज्य परिषद के लिए डॉ. नीरज आर्या, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. महेश गोयल, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. कुणाल जैन और डॉ. स्वर्णजीत सिंह मनोनीत हुए। आईएमए पत्रिका के संपादक डॉ. विवेक बनर्जी तथा लेखा परीक्षक डॉ. रवि ठक्कर और डॉ. प्रशांत खन्ना चुने गए।

चिकित्सकों के हित और जनसेवा पर रहेगा जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने सदस्यों का आभार जताते हुए चिकित्सकों के हित, जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। चुनाव संपन्न कराने में निवर्तमान सचिव डॉ. नीरज आर्या, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. विकास अग्रवाल और डॉ. अवनीश सिंघल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment