जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची महिला को मौके पर अंत्योदय कार्ड, पेंशन का आवेदन, आयुष्मान कार्ड के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Woman arrives at public grievance hearing with a complaint; officials direct on-the-spot action for an Antyodaya card, pension application and Ayushman card IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जे, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी एक योजना के लिए आवेदन करता है तो अधिकारी यह भी जांच करें कि वह अन्य योजनाओं के लिए पात्र है या नहीं। पात्रता होने पर संबंधित व्यक्ति को अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

महिला का अंत्योदय कार्ड और पेंशन का आवेदन भरवाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जनसुनवाई में एक महिला ने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पेंशन की मांग रखी। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर महिला का अंत्योदय कार्ड और पेंशन का आवेदन भरवाया तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। वहीं एक विधवा महिला ने पहले पांच योजनाओं का लाभ मिलने पर जिलाधिकारी का आभार जताते हुए आवास की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द आवास दिलाने का आश्वासन दिया।

एक दिव्यांग महिला ने भी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। जनसुनवाई में एडीएम भूमि अध्याप्ति, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment