72 घंटे में मथुरा में मांस मदिरा पर प्रतिबंध नहीं तो 30 अगस्त को कूच करेगा विश्व हिंदू रक्षा परिषद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
If the ban on meat and liquor in Mathura is not imposed within 72 hours, the Vishwa Hindu Raksha Parishad will march on August 30. IMAGE CREDIT TO विश्व हिंदू परिषद

लखनऊ (शिखर समाचार)। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और परिक्रमा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। गोमती नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि निर्धारित समय में संतोषजनक निर्णय नहीं होने पर परिषद के पदाधिकारी 30 अगस्त को मथुरा कूच कर आंदोलन करेंगे।

मांस-मदिरा की दुकानों को हटाने की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गोपाल राय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र धार्मिक क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानों का संचालन श्रद्धालुओं की भावनाओं को प्रभावित करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक क्षेत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए ऐसी दुकानों को परिक्रमा मार्ग से हटाने के संबंध में तत्काल प्रभावी निर्णय लिया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ 30 अगस्त को मथुरा के लिए प्रस्थान करेगा। परिषद का कहना है कि वह धार्मिक स्थलों की मर्यादा, सनातन संस्कृति और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। गोपाल राय ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के विकास का उल्लेख करते हुए मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई।

चार अक्टूबर को होगा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रेस वार्ता में गोपाल राय ने बताया कि चार अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा तथा विधायक राजेश्वर सिंह को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि परिषद का विभिन्न देशों में विस्तार किया जा रहा है और अब तक 21 देशों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जा चुके हैं। परिषद का उद्देश्य विश्वभर में सनातन संस्कृति, हिंदू समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को उठाना तथा समाज को संगठित करना है। प्रेस वार्ता में परिषद की सचिव रचना गौतम भी मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment