हरिद्वार (शिखर समाचार)। नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार, 11 अक्टूबर को अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशे के विरुद्ध दौड़’ मिनी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
ऋषिकुल मैदान से हुई ‘नशे के विरुद्ध दौड़’ की शुरुआत
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी और यातायात क्षेत्राधिकारी बिपेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
युवाओं को नशामुक्त रखने के लिए सामूहिक दायित्व का संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। युवाओं को नशे से बचाने, परिवारों को जागरूक करने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। आयोजकों ने नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
