मां शाकंभरी देवी नवरात्र मेले का शुभारंभ, सुरक्षा के लिए तीन जोन और 16 उपक्षेत्रों में व्यापक प्रबंध

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Inauguration of Maa Shakambhari Devi Navratri fair, comprehensive security arrangements made across three zones and 16 sub-sectors.. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विधि-विधानपूर्वक फीता काटकर किया। उन्होंने मेले को आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां शाकंभरी देवी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

तीन जोन और 16 उपक्षेत्रों में बांटा गया मेला क्षेत्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन और आवागमन में किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को तीन जोन और 16 उपक्षेत्रों में बांटा गया है। प्रत्येक क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर आठ-आठ घंटे की पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए मेला कोतवाली स्थापित करने के साथ अतिरिक्त पुलिस बल, प्रांतीय सशस्त्र बल, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, ई-रिक्शा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सात पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक 10 ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं। लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चटाइयों और बैठने के लिए तंबुओं की व्यवस्था की गई है। पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मेला परिसर में स्वास्थ्य केंद्र और अस्थायी अस्पताल स्थापित किया गया है। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के प्रशासक मांगेराम चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक किरत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment