15-वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार जंगल में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
15-year-old teenage girl raped, accused arrested. Taken to a forest to commit the crime, police caught him. IMAGE CREDIT TO पुलिस

रबूपुरा (शिखर समाचार)। क्षेत्र के एक गाँव की 15-वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोपी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गाँव निवासी किसान की बेटी को पड़ोसी गाँव धनपुरा निवासी दिलशाद पुत्र आज़ाद शुक्रवार को बहला-फुसलाकर सुनसान जंगल में ले गया और वहाँ उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के पास से किया गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी दिलशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे के खेड़ा अंडरपास के पास सर्विस रोड से आरोपी दिलशाद को धर दबोचा। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment