स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ परिक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Tight Security Arrangements in Meerut Range on Independence Day; 4,000 Police Personnel to Take Charge IMAGE CREDIT TO police

मेरठ (शिखर समाचार)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर परिक्षेत्र के मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे परिक्षेत्र को 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटकर 62 त्वरित कार्रवाई दल गठित किए गए हैं।

पांच ऑपरेशन के तहत चलेगा विशेष जांच अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन शील के तहत अंतरराज्यीय, अंतरजनपदीय और थाना सीमाओं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जाएगी। ऑपरेशन कवच के तहत स्कूल, कॉलेज, बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर जांच होगी। ऑपरेशन पहचान में दोपहिया व चारपहिया वाहनों, तीन सवारी, काली फिल्म, बिना हेलमेट और हूटर वाले वाहनों की जांच की जाएगी।

ऑपरेशन बाजार के तहत बाजारों, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा ऑपरेशन स्वीप के तहत होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों की भौतिक एवं सीसीटीवी आधारित जांच होगी।

302 स्थानों पर चेकिंग, 75 तिरंगा यात्राएं प्रस्तावित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

परिक्षेत्र में 75 तिरंगा यात्राएं, 22 प्रभात फेरियां, 32 शोभायात्राएं और 30 अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मेरठ में 134, बुलंदशहर में 90, बागपत में 47 और हापुड़ में 31 सहित कुल 302 जांच स्थान चिह्नित किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में सात अपर पुलिस अधीक्षक, 26 क्षेत्राधिकारी, 91 निरीक्षक, 634 उपनिरीक्षक सहित पुलिसकर्मी, होमगार्ड, पीआरडी और एक कंपनी प्रांतीय सशस्त्र बल तैनात रहेगा।

कार्यक्रम स्थलों से लेकर रेलवे स्टेशन तक विशेष निगरानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश-निकास की कड़ी सुरक्षा, छतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात प्रबंधन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटल, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने, किरायेदारों का सत्यापन कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment