स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Instructions Issued to Complete Independence Day Celebration Preparations on Time IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में बुधवार को हरिद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आर्य नगर चौक से शुरू हुई यात्रा चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

180 फीट लंबे तिरंगे ने खींचा ध्यान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फुट लंबा तिरंगा रहा, जिसे राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने संभालकर भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। असंख्य वीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्र गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

युवाओं का उत्साह अमर जवानों की स्मृति का प्रतीक : महापौर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की शान है। हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान दिया। युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि अमर जवान आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में जीवित हैं।

यात्रा में संदीप गोयल, विकास तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, अभिनव चौहान, लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, अनिल पुरी, प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment