एलायंस क्लब क्रिस्टल ने गौशाला में की गौ सेवा, गौवंश को खिलाया फल चारा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Alliance Club Crystal Provides Cow Service at Gaushala, Feeds Fruits and Fodder to Cattle IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)।

एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल ने अपने चौथे मासिक सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रविवार को मेरठ रोड स्थित श्री जी गौशाला, धीरखेड़ा में गौ सेवा का आयोजन किया। इस दौरान क्लब के सदस्य अपने परिवार और बच्चों के साथ गौशाला पहुंचे तथा सैकड़ों गौवंश और नंदियों को अपने हाथों से केला, फल, हरा चारा, चोकर और खांड खिलाकर सेवा की। क्लब की ओर से गौशाला के उपयोग के लिए 10 कुर्सियां भी भेंट की गईं।

क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि सनातन संस्कृति में गौ सेवा को सर्वोच्च पुण्य कार्यों में माना गया है। गौ माता की सेवा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर गौ सेवा जैसे कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा क्लब

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

क्लब के सचिव योगेंद्र कुमार मोनू बर्तन वाले ने कहा कि गौ सेवा से मानव में दया, करुणा और सेवा की भावना विकसित होती है। वहीं कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि एलायंस क्लब क्रिस्टल पिछले कई वर्षों से गौ सेवा, जल सेवा, शरबत वितरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है और भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर एलायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल ने कहा कि संस्था समाज सेवा को अपना प्रमुख उद्देश्य मानकर कार्य कर रही है। हापुड़ में संचालित एलायंस क्लबों की विभिन्न शाखाएं समय-समय पर जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं।

बड़ी संख्या में क्लब सदस्य रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सेवा कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सचिव राहुल गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश गोयल, प्रकल्प अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुनील सिंघल, मुकेश अग्रवाल, दीपक गर्ग, धीरज गर्ग, अर्चित जैन, गौरव सिंघल, राजेश वर्मा, सचिन गोयल, रश्मि गर्ग, अंजली अग्रवाल, गीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment