हापुड़ (शिखर समाचार)। आब्स गायनी सोसायटी के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित टूनाइट होटल में चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान वायरल संक्रमण से बचाव तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
गर्भावस्था में वायरल संक्रमण से बचाव की दी जानकारी
अलीगढ़ से आईं चिकित्सक डॉ. सीमा डाकिम ने “वायरल इन्फेक्शन इन प्रेग्नेंसी” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान वायरल संक्रमण मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे समयपूर्व प्रसव, कम वजन के शिशु और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। उन्होंने साफ-सफाई, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार तथा लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
बैठक में अस्पतालों में उपचार के दौरान होने वाले विवादों पर भी चर्चा हुई। चिकित्सकों ने कहा कि मरीज उनके लिए परिवार जैसा होता है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में हिंसा या तोड़फोड़ समाधान नहीं है।
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, टीम गार्गी की घोषणा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक डॉ. आशा मिश्रा ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ. दीपशिखा गोयल को अध्यक्ष, डॉ. अनुभा को सचिव तथा डॉ. अंशिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नई टीम का नाम “गार्गी” तथा स्लोगन “स्वास्थ्य, समृद्धि, शक्ति, सशक्त नारी” घोषित किया गया।
टीम गार्गी ने अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बनवासी गर्ल्स हॉस्पिटल में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए।
कार्यक्रम में डॉ. मंजुला, डॉ. रेखा, डॉ. रेनू बंसल, डॉ. पुष्पा, डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. शोभा, डॉ. मीनू, डॉ. नमिता, डॉ. अल्पना, डॉ. शालिनी, डॉ. जूही, मानसी एवं राखी शास्त्री सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
