माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में माताओं को स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mother Orientation Program Raises Awareness Among Mothers About Hygiene and Children's Education IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

मुरादनगर (शिखर समाचार)। ग्राम बसंतपुर सैंतली स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय और आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों के अभिभावकों, विशेष रूप से माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें स्वयं तथा बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और नियमित देखभाल के महत्व से अवगत कराया। साथ ही बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में माताओं और छोटे बच्चों के लिए विभिन्न शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास का विकास हो सके।

अभिभावकों से विद्यालय के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रधानाचार्या अलका परिहार ने कहा कि माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी जिम्मेदारी और सहभागिता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि अभिभावक बच्चों की स्वच्छता, नियमित विद्यालय उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, तो उनका भविष्य अधिक उज्ज्वल और सशक्त बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया।

Share This Article
Leave a comment