मोदीनगर (शिखर समाचार)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को मोदीनगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेलवे रोड स्थित शहीद मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा स्थल पर हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत विधायक डॉ. मंजू सिवाच, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली तथा पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद मेजर आसाराम त्यागी के अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
कारगिल शहीदों के बलिदान को किया याद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर डॉ. मंजू सिवाच ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त कर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग, राष्ट्रप्रेम और वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके बलिदान का सम्मान करे।
पूर्व सैनिकों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, लक्ष्मण राठी, किसान नेता परमेंद्र आर्य, ओमपाल, चंद्रपाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
शहीद चौक पर भी आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
इसके अलावा राज चौराहा स्थित शहीद चौक पर पूर्व सैनिक संघ की ओर से भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रगान के माध्यम से उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र शर्मा, राकेश तोमर, विनोद यादव, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक और नगरवासी मौजूद रहे।
