विधायक प्रसन्न चौधरी कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद के सदस्य नामित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MLA Prasann Chaudhary Nominated as Member of the Management Council of Agricultural University IMAGE CREDIT TO विधायक फाइल फोटो

शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लोकदल के शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। उनकी नियुक्ति को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विशेषकर शामली जनपद के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि इससे किसानों और कृषि विश्वविद्यालय के बीच समन्वय मजबूत होगा तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ किसानों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

विश्वविद्यालय की नीतियों और योजनाओं में निभाएंगे भूमिका

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उत्तर प्रदेश विधानसभा के संसदीय अनुभाग के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दूबे द्वारा 15 जुलाई को जारी पत्र के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा के प्रस्ताव के आधार पर प्रसन्न चौधरी को विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। यह परिषद विश्वविद्यालय की नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कृषि अनुसंधान और नई तकनीकों का किसानों तक पहुंचेगा लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रसन्न चौधरी की नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, नई खेती तकनीकों और कृषि नवाचारों का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और फसलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किए जाने पर प्रसन्न चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा किसानों की समस्याओं और हितों को परिषद के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a comment