रालोद की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Rashtriya Lok Dal Holds Monthly Meeting राष्ट्रीय लोक दल

शामली (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक को संबोधित करते हुए कविता देवी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी खेल सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण अनेक प्रतिभाएं उचित अवसर नहीं प्राप्त कर पातीं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी गांव-गांव खेल मैदान और स्टेडियम विकसित कराने की दिशा में प्रयास करेगी, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने युवाओं से खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर बल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन होने के कारण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी पात्र लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें।

सदस्यता अभियान और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, त्रसपाल मलिक, योगेंद्र चेयरमैन, अनवार चौधरी, विजय कौशिक, सुनील मलिक, देवानंद गौड़, राजन जावला, डॉ. मुबारक अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment