मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। नगर के भोपा रोड स्थित एक होटल में केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर नवनियुक्त औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल तथा शामली स्थानांतरित हुए औषधि निरीक्षक पवन शाक्य का सम्मान किया गया।
नवनियुक्त और स्थानांतरित औषधि निरीक्षकों का हुआ सम्मान
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने औषधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। एसोसिएशन के जिला महामंत्री अक्षय मित्तल ने कहा कि जनपद में औषधि विभाग और दवा व्यापारियों के बीच हमेशा बेहतर समन्वय और सकारात्मक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देशबंधु विमल के मार्गदर्शन में यह सहयोग और अधिक मजबूत होगा।
पवन शाक्य के कार्यकाल की सराहना, बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने शामली स्थानांतरित हुए औषधि निरीक्षक पवन शाक्य को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पारस्परिक संवाद हुआ। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, संरक्षक योगेश मदान, चेयरमैन विजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, महामंत्री अमित चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी और दवा व्यापारी उपस्थित रहे।
