बिजली समस्याओं को लेकर बीकेयू टिकैत का प्रदर्शन, उपकेंद्र पर पंचायत के बाद सड़क पर लगाया जाम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Bharatiya Kisan Union (Tikait) staged a protest over electricity issues and blocked a road after holding a panchayat at the power substation. IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर (शिखर समाचार)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार को खुर्जा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पंचायत आयोजित की। पंचायत में बिजली विभाग के अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने कुछ देर के लिए खुर्जा रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) पवन महेंद्र सिंह चौरौली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और क्षेत्र में लगातार बनी हुई विद्युत समस्याओं को लेकर पंचायत की। किसानों का आरोप था कि लंबे समय तक इंतजार के बावजूद बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने खुर्जा रोड पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मांगों के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
पवन महेंद्र सिंह चौरौली ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान कराने, किसानों की सिंचाई के लिए खेतों की नलकूपों को प्रतिदिन लगभग 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जिन गांवों में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगा।

Share This Article
Leave a comment