बुढ़ाना महोत्सव में कवि सम्मेलन ने बांधा समां, पत्रकार व गणमान्य सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At the Budhana Festival, a poetry symposium created a captivating atmosphere, and journalists along with distinguished guests were honored. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार): बुढ़ाना महोत्सव में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा आयोजित बुढ़ाना महोत्सव में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा त्यागी और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बुढ़ाना के प्रख्यात शायर अजहर इकबाल ने अपनी गजल “घुटन सी होने लगी उसके पास जाते हुए, मैं खुद से रूठ गया हूं उसे मनाते हुए” प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन की शुरुआत की। इसके बाद हिमांशी बावरा ने “दिल ऐसे मुब्तला हुआ तेरे मलाल में, जुल्फें सफेद हो गई उन्नीस साल में” सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

सम्मान समारोह में पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राव अमर सिंह त्यागी रईस बुढ़ाना स्मृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सपा नेता सुबोध त्यागी ने बताया कि राव अमर सिंह त्यागी रईस ने वर्ष 1870 के आसपास बुढ़ाना में मुद्रणालय की स्थापना कर अनेक पुस्तकों का प्रकाशन कराया था। उनके द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सफीर बुढ़ाना’ उस समय देश के विभिन्न छोटे-बड़े कस्बों तक पहुंचता था।

गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम में पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, सपा नेता ईलम सिंह गुर्जर, अधिवक्ता विनोद त्यागी, अतहर हसन, मौलाना शोएब, सभासद इमरान कुरैशी, राशिद मंसूरी, अंकुर त्यागी, अभिनव त्यागी, प्रवीण कुमार, दीपक प्रजापति, इकबाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment