राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations Completed for National Pulse Polio Campaign; Health Workers Given Necessary Instructions IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर शनिवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सोनू कश्यप ने की। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए निर्देश दिए कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। अभियान के पहले दिन रविवार को सभी निर्धारित पोलियो केंद्रों पर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करेंगी, जो किसी कारणवश केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। उन बच्चों को उनके घर पर ही पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

कार्ययोजना और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में अभियान की कार्ययोजना, घर-घर सर्वेक्षण, दवा वितरण, अभिलेख संधारण तथा जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा अभिभावकों को पोलियो की खुराक के महत्व के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

बैठक में पारसमणि शर्मा, सविता, अलका, सुषमा, रचना, पारुल, पुनीत राठी, बिट्टू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment