शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट वुशु टूर्नामेंट का गुरुवार को एमएस फार्म हाउस, शामली में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 850 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी अंकित गोयल, भाजपा जिला मंत्री सुखचैन वालिया, अनुराग शर्मा, हर्ष निर्वाल, अभिनव निर्वाल तथा प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुहेल अहमद एवं स्टेट सेक्रेटरी मनीष कक्कड़ ने सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
खिलाड़ियों को मिला खेल भावना और अनुशासन का संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के माध्यम से अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विभिन्न वर्गों में शुरू हुई प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों और अभिभावकों की भी अच्छी उपस्थिति रही। आयोजन के सफल संचालन में राज विपिन, जिला वुशु संघ शामली के सचिव आकाश चौधरी, विपिन देव (क्रीड़ा भारती), गोपाल तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की सफलता तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
