गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त प्रशांत चौहान और सौनम सिंह को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं इनसे एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, बाइक बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चोरी के बाद बेचने की फिराक में रहते थे आरोपी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 19 जून 2026 को गोपाल हॉस्पिटल के सामने से मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद वे वाहन को छिपाकर रख देते थे और उसे बेचने की फिराक में रहते थे। मौका मिलते ही चोरी के वाहनों को बेच दिया करते थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
