चिराग त्यागी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"A Mahapanchayat was organized demanding justice in the Chirag Tyagi murder case." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर"A Mahapanchayat was organized demanding justice in the Chirag Tyagi murder case." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मुरादनगर (शिखर समाचार)। ग्राम सैंथली में अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को एक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया।

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

महापंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से चिराग त्यागी के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया था। उनकी हत्या से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी, न्याय तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

महापंचायत में मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और शासन-प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए दोषियों को शीघ्र कानून के दायरे में लाने की मांग की गई।

Share This Article
Leave a comment