हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा शॉप के बाहर शनिवार देर रात मामूली विवाद के बाद कुछ दबंग युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैद हो गई है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लज्जापुरी मोहल्ला निवासी
जानकारी के अनुसार लज्जापुरी मोहल्ला निवासी एक युवक की खाने-पीने के सामान को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया। युवक को सड़क पर गिराकर पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
