केंद्र सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : दिनेश खटीक

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
In 12 years of the Central Government, the country’s image and destiny have changed: Dinesh Khatik. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की केवल तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर भी बदली है।

केंद्र सरकार की नीतियां और राजनीतिक विश्वास

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में जनता ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताकर यह साबित किया है कि देश अब वादों के बजाय कार्यों पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है और सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

दिनेश खटीक ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई है।

ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करोड़ों शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों, रेहड़ी पटरी संचालकों तथा कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। वहीं लखपति दीदी योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाया जा रहा है।

प्रेसवार्ता में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, हवाई और सिंचाई क्षेत्रों में व्यापक विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से लाखों किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर गांवों की संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, जिलाधिकारी आलोक यादव, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment