मोदी सरकार के 12 वर्षों में उद्योग, व्यापार और सुशासन को मिली नई दिशा : धर्मपाल सिंह

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Modi government has given a new direction to industry, trade, and good governance in 12 years: Dharampal Singh. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

——–विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य : उद्यमी

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन द्वारा उद्यमी परिचय बैठक एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की। इस अवसर पर उद्यमियों एवं व्यापारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

सरकार की प्राथमिकताएं और औद्योगिक विकास

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि और उद्योग सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लघु, मध्यम और बड़े सभी उद्योग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में हुए व्यापक सुधारों के कारण उद्यमियों का विश्वास बढ़ा है और उद्योग तथा व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उद्योगों का विस्तार हुआ है तथा निवेश को नई गति मिली है।

उन्होंने उद्यमियों से अपने संसाधनों का उपयोग उद्योगों के विस्तार में कर देश के विकास में अधिक योगदान देने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उद्यमियों के लिए सड़क, रेल और हवाई संपर्क जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उद्योगों के लिए आवश्यक सुरक्षा, संपर्क व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुदृढ़ की गई हैं। उद्योगों की स्थापना और उनके विस्तार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उद्यमियों की प्रतिक्रिया और विकास पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश की तस्वीर बदली है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को प्राप्त हो रहा है। उद्यमियों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार होने से अराजकता और गुंडाराज पर अंकुश लगा है तथा व्यापारी और उद्यमी निर्भय होकर अपना कार्य कर रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू सिवाच, विधायक सदर संजीव शर्मा, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस, वस्तु एवं सेवा कर विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्यमी, व्यापारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लाभार्थियों को योजनाओं का वितरण और मीडिया संवाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक जनपद एक उत्पाद टूल किट एवं प्रशिक्षण योजना के पांच लाभार्थियों को टूल किट वितरित की। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय से जुड़े पांच लाभार्थियों को भी टूल किट प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Share This Article
Leave a comment