12 और 13 जून को राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations have been intensified for the President’s visit to Uttarakhand on June 12 and 13, and the District Magistrate has issued strict instructions to officials. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

देहरादून (शिखर समाचार)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रपति 12 जून को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निवास पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

दौरे की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति निवास में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, दूरसंचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित भ्रमण मार्गों पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने, यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने तथा संबंधित स्थलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/master-plan-2031-brings-growth-and-investment/

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, नगर दंडाधिकारी प्रत्यूष सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी तथा प्रोटोकॉल से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment