लोनी में जीडीए का बड़ा एक्शन: मीरपुर हिन्दू और इलायचीपुर में 40 हजार वर्ग मीटर में कट रही अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Action by GDA in Loni: Illegal Colonies Spread Over 40,000 Square Meters in Mirpur Hindu and Elaichipur Demolished — IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आरव शर्मा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोनी क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों पर सोमवार को कड़ा प्रहार किया। प्रवर्तन जोन-8 की टीम ने लोनी के ग्राम मीरपुर हिन्दू (सैनिक विहार कॉलोनी) और ग्राम इलायचीपुर में करीब 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने भारी विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

200 भूखंडों की बाउंड्रीवॉल और सड़कें जमींदोज

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जीडीए उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन जोन-8 की टीम ने यह अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध कॉलोनी के अंदर काटे गए लगभग 200 भूखंडों (प्लॉट्स) की बाउंड्रीवॉल और वहां बनाई गई पक्की सड़कों को पूरी तरह से उखाड़ दिया गया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में थमा विरोध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

अवैध निर्माण ढहाने पहुंची जीडीए की टीम को देखकर स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजर्स ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद प्राधिकरण के पुलिस दस्ते और क्षेत्रीय पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित किया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की गई।

इस पूरे अभियान के दौरान प्रवर्तन जोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता और क्षेत्रीय पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में आगे भी अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment